Headlines

ब्रिटिश सिंगर एड शीरन के साथ अरिजीत सिंह ने किया शो, पोस्ट कर जताया आभार

Spread the love

लंदन : ब्रिटिश गायक एड शीरन और अरिजीत सिंह ने एक साथ लंदन में एक कॉन्सर्ट किया। अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर आभार जताया है।

अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाले ब्रिटिश गायक एड शीरन का भारतीय कलाकारों के साथ सहयोग बढ़ रहा है। साल 2024 के शुरुआत में उन्होंने मुंबई में दिलजीत दोसांझ के साथ मिलकर एक कॉन्सर्ट किया। अब चार बार के ग्रैमी विजेता एड शीरन ने हाल ही में लंदन में एक शो अरिजीत सिंह के साथ किया। सोमवार को अरिजीत ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से आभार जताया है।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर जताया आभार
सोमवार को गायक अरिजीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें वह ब्रिटिश सिंगर एड शीरन के साथ स्टेज पर प्रस्तुति देते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट साझा करते हुए अरिजी ने सभी का आभार जताया है। उन्होंने लिखा, ‘कल रात इतने शानदार तरीके से आने के लिए धन्यवाद। प्यार और आभार।’

भारत में दे चुके हैं प्रस्तुति
इस वर्ष मार्च 2024 में, एड शीरन भारत आए और अपने एशिया और यूरोप टूर, 2024 के तहत +-=/x टूर के अंतिम चरण के लिए मुंबई में प्रदर्शन किया। अपनी भारत यात्रा के दौरान, एड शीरन ने सुपरस्टार शाहरुख खान और अभिनेता आयुष्मान खुराना से भी मुलाकात की। दोनों मुलाकातों की तस्वीरें और वीडियो कुछ ही समय में वायरल हो गई।

शाहरुख ने सिखाया था अपना सिग्नेचर पोज
एड के भारत दौरे के दौरान शाहरुख ने उन्हें अपना सिग्नेचर पोज सिखाया और आयुष्मान ने उन्हें अपनी मां के हाथ की बनी पिन्नी चखाई। एड शीरन के साथ अपनी मुलाकात के बारे में बात करते हुए, आयुष्मान ने कहा, ‘मैंने एड शीरन को एक कलाकार के रूप में वर्षों से सराहा है। एक साथी संगीतकार के रूप में, मैं हमेशा उनसे जुड़ना चाहता था और चर्चा करना चाहता था कि उनका दिमाग कैसे काम करता है।’