Headlines

क्या आपके आधार कार्ड में गलत प्रिंट हुई है जन्मतिथि? तो जानें कैसे होगी सही

Spread the love

नई दिल्ली : अगर आपके पास भी आधार कार्ड है तो आपको इसकी जरूरत कई कामों में पड़ती होगी। आप बैंक में खाता खुलवाने जाते हैं तो ये दस्तावेज चाहिए होता है। आप एक सिम कार्ड खरीदते हैं तब भी आपको आधार चाहिए होता है। यही नहीं स्कूल-कॉलेज में दाखिला लेते वक्त हो या फिर किसी कंपनी में नौकरी करनी हो आदि। आपको ऐसे ही कई अन्य कामों के लिए आधार कार्ड चाहिए होता है। आधार में आपकी बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारियां होती हैं जिसमें से एक आपकी जन्मतिथि भी होती है, लेकिन अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत प्रिंट हो गई है तो आप इसे ठीक करवा सकते हैं। इसका तरीका आप अगली स्लाइड्स में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका प्रोसेस क्या है…

आधार की गलत जन्मतिथि को ऐसे करवा सकते हैं ठीक:-

स्टेप 1
अगर आपके आधार कार्ड में जन्मतिथि गलत है तो आप इसे सही करवा सकते हैं
आपको इसके लिए सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है
यहां जाकर आपको अपॉइंटमेंट लेनी होती है और उस दिन जाना होता है जिस दिन की आपको अपॉइंटमेंट मिली है

स्टेप 2
फिर आधार कार्ड पर जाकर आपको सबसे पहले करेक्शन फॉर्म लेना होता है, दरअसल, ये वो फॉर्म होता है जिसके जरिए आप गलत जन्मतिथि को सही करवा सकते हैं
अब इस फॉर्म में आपको अपनी कुछ जानकारियां देनी होती हैं
जैसे- आपका नाम, आपका आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर आदि

स्टेप 3
साथ ही आपको इस फॉर्म में ये भी बताना होता है कि आप अपने आधार में क्या करवाना चाहते हैं
जैसे- अगर आप जन्मतिथि सही करवाना चाहते हैं तो आपको ये जानकारी फॉर्म में देनी होती है
इसके बाद इस फॉर्म के साथ आपको संबंधित दस्तावेज लगाने होते हैं

स्टेप 4
फिर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है और अपना फॉर्म उन्हें देना होता है
इसके बाद आपके बायोमेट्रिक होते हैं और फिर अधिकारी आपकी जन्मतिथि को सही करने के लिए अपडेट कर देता है और कुछ दिनों के भीतर सही जन्मतिथि अपडेट हो जाती है।